फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jilla panchayat president Election congress announce five district candidate

उत्तराखंडः कांग्रेस आज कर सकती है पांच जिलों के प्रत्याशियों घोषणा 

Wed, 30 Oct 2019 09:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 09:30 AM IST
सार

  • प्रीतम सिंह फोन पर बात करेंगे चुनाव प्रभारियों से

विज्ञापन
Uttarakhand Jilla panchayat president Election congress announce five district candidate
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के प्रत्याशियों के नामों को कांग्रेस आज अंतिम रूप देगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह स्वयं जिलों के चुनाव प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से बात कर प्रत्याशी तय करेंगे। पहले चरण में कांग्रेस कम से कम पांच जिलों के अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के नाम तय कर सकती है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कांग्रेस का फोकस चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और देहरादून पर होगा। प्रीतम सिंह खुद फोन पर इन जिलों के चुनाव प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से बात करेंगे। देर शाम तक कांग्रेस इन सभी जिलों में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। कांग्रेस को सबसे अधिक मशक्कत चमोली में करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी को प्रत्याशी बनाया जाना कुछ कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश यहां आम राय से प्रत्याशी घोषित करने की है। इसी के साथ कांग्रेस अपने स्तर से रुड़की नगर निगम पर भी मंथन करेगी। नगर निगम में पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व सांसद महेंद्र पाल एक दौरा पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस भवन में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करते रहे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक कांग्रेस 31 अक्तूबर तक हर हाल में पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। आरक्षण पर स्थिति साफ होने से कांग्रेस ने अब इस मामले को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed