{"_id":"5b270ddb4f1c1bca228b61f6","slug":"uttarakhand-jawan-martyr-in-nagaland","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड में नागा विद्रोहियों के हमले में उत्तरांखड के फते सिंह सहित दो जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागालैंड में नागा विद्रोहियों के हमले में उत्तरांखड के फते सिंह सहित दो जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/कोहिमा
Updated Mon, 18 Jun 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Fateh singh
- फोटो : File photo
नागालैंड के मोन जिले में संदिग्ध नागा विद्रोहियों के हमले में उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लाक के बाड़व गांव निवासी हवलदार फते सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हवलदार फते सिंह समेत दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य जवान घायल हो गए। यह घटना अबोई के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई।
असम राइफल्स के महानिरीक्षक के पीआरओ ने बताया कि छह जवानों की टीम पर सशस्त्र हमलावरों के हमले में फतेह सिंह नेगी (48 वर्ष) और सिपाही हुंगंगा कोनयाक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विद्रोहियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जवानों ने जवाबी हमला भी किया लेकिन दूसरी तरफ हुए नुकसान की जानकारी नहीं है। पीआरओ का कहना है कि हमले में नगा विद्रोहियों के भूमिगत गुटों का हाथ हो सकता है।
हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
जवानों ने जवाबी हमला भी किया लेकिन दूसरी तरफ हुए नुकसान की जानकारी नहीं है। पीआरओ का कहना है कि हमले में नगा विद्रोहियों के भूमिगत गुटों का हाथ हो सकता है।
हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।