फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand janta milna program News: CM Pushkar Singh Dhami Many Announcments in Goperdhwar

जनता मिलन कार्यक्रम: सीएम धामी बोले- तीर्थयात्रियों को परेशानी हुई तो डीएम-एसपी जिम्मेदार, की ये घोषणाएं

Sun, 10 Oct 2021 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand janta milna program News: CM Pushkar Singh Dhami Many Announcments in Goperdhwar
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब एक घंटे तक जनता की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थयात्री को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो इसके लिए संबधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जवाबदेही होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा के लिए कई घोषणाएं भी की।

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन: आगामी उत्तराखंड विस चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर- मुख्यमंत्री धामी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर पहुंचे थे। भाजयुमो कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंच। उन्होंने कहा कि डीएम प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से व्यवसायियों को राहत मिली है। कहा कि केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत संवारा जा रहा है। ऑलवेदर रोड और रेल परियोजना कार्य प्रगति पर है। इस दौरान सीएम ने गोपेश्वर पीजी कॉलेज की वार्षिक पत्रिका माधुरी और डा. एसएस रावत की ओर से लिखित हिमालय का पर्यावर्णीय इतिहास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पुस्तक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर थराली विधायक मुन्नी शाह, भाजपा जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, टीका प्रसाद मैखुरी और चंद्रकला खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री रमेश मैखुरी ने किया। 

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

- नगर पंचायत पोखरी में पार्किंग का निर्माण।
- पोखरी में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि। 
- जोशीमठ में ढाक-रिखमारा तोक तक 3 किमी सड़क निर्माण। 
- हल्दापानी में भू-धंसाव का सुरक्षात्मक कार्य। 
- नगर पंचायत पोखरी में मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि की स्वीकृति। 
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग का नाम स्व. रामप्रसाद बहुगुणा के नाम पर होगा। 
- नंदप्रयाग में स्व. राधाकृष्ण वैष्णव की स्मृति में पुस्तकालय की स्थापना। 
- मासौं गांव में लिफ्ट सिंचाई नहर का निर्माण होगा। 
- जोशीमठ में मिनी स्टेडियम के लिए 50 लाख की स्वीकृति। 
- पोखरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति। 
- पीपलकोटी सेमलडाला खेल स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत। 
- पोखरी-गोपेश्वर सड़क से भिकोना तक 2 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति। 
- कौंज-पोथनी-काणा तक तीन किमी सड़क की स्वीकृति। 
- पोखरी में सलना गांव से-शिवालय तक दो किमी सड़क की स्वीकृति। 
- घाट-सुतोल-कनोल सड़क के किमी 41 से 48 तक सुधारीकरण, डामरीकरण किया जाएगा। 
- थराली के जीआईसी रेंस-चोपता के भवन का निर्माण। 
- थराली के जीआईसी असेड़ सिमली का नाम कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती के नाम से किया जाएगा। 

35 महिलाएं भाजपा में हुईं शामिल 
 पोखरी क्षेत्र की 35 महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य बंगथल कुसुमलता नेगी, सदस्य क्षेत्र पंचायत खाल सरमोला कुसुम चौहान, प्रह्लाद रावत, विनीता देवी, जसोदा देवी, आशा देवी, तुलसी देवी, शबनम बेगम, खतीजा बेगम, रंजना देवी, धनेश्वरी देवी, भवानी देवी, विमला देवी, सतेश्वरी देवी, सुरेशना देवी, बाला देवी, नीतू देवी आदि शामिल थे। 

महेंद्र भट्ट मेरे मार्गदर्शक 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट हमेशा से मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। कहा कि भाजपा में आम कार्यकर्ता मुख्य सेवक की कुर्सी तक जा सकता है, जैसे कि मेरे साथ हुआ है। मुख्य सेवक बनने से पांच मिनट पहले भी मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जिस दिन मुख्यमंत्री के लिए मेरे नाम की घोषणा हुई, उस दिन भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मैं सबसे पीछे की कुर्सी में बैठा था। 

पांडाल में गूंजे अबकी बार 60 पार के नारे 
जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य जनप्रतिनिधि भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के पंडाल में पहुंचे तो वहां वंदे मातरम के साथ ही जय बदरी-जय केदार, अबकी बार 60 पार के नारे गूंजने लगे। करीब पांच मिनट तक कार्यकर्ताओं के नारे गूंजते रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed