फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ITDA Struggle to come out of cyber attack 90 websites and apps closed for 50 hours

साइबर हमले से बाहर निकलने की जद्दोजहद: उत्तराखंड में 50 घंटे से 90 सरकारी वेबसाइट और एप बंद, कल से ट्रायल रन

Fri, 04 Oct 2024 09:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

Uttarakhand Cyber Attack News: साइबर हमले से सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप पड़ा है। शनिवार को आईटीडीए सभी वेबसाइटों का ट्रायल रन शुरू करेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand ITDA Struggle to come out of cyber attack 90 websites and apps closed for 50 hours
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) साइबर हमले से बाहर निकलने की जद्दोजहद में जुटा है। 50 घंटे से अधिक समय से सभी 90 सरकारी वेबसाइट्स और मोबाइल एप बंद हैं। आईटीडीए के साथ ही राज्य व केंद्र की विशेषज्ञ टीमें बचाव में लगी हुई हैं। शनिवार को आईटीडीए सभी वेबसाइटों का ट्रायल रन शुरू करेगा।

विज्ञापन


साइबर हमले से सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप पड़ा है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया, राज्य के अलावा केंद्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञ भी स्कैनिंग में जुटे हुए हैं। केंद्रीय एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही कि यह साइबर हमला कहां से हुआ है। बताया, अभी तक पूरा डाटा सुरक्षित है।
विज्ञापन


कहा, किसी बड़ी अनहोनी को रोकने को शुक्रवार को भी सबकुछ बंद रखा गया। सचिवालय समेत किसी भी सरकारी दफ्तर में ई-ऑफिस ने काम नहीं किया। पुलिस की सीसीटीएनएस सेवा बंद होने से ऑनलाइन एफआईआर समेत सभी कामकाज ठप है। नगर निगम दून में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत सभी कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haldwani: आईटीआई गैंग पर पुलिस का अटैक...11 गिरफ्तार, सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में दो से तीन मुकदमे दर्ज

अपुणि सरकार न चलने से यूजर को कोई सुविधा नहीं मिल पाई। सीएम हेल्पलाइन बंद होने से कोई शिकायत नहीं हो पाई। राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट बंद होने से भर्तियों की प्रक्रिया ठप रही। आयुष्मान योजना से मरीजों को इलाज की पूर्वानुमति प्रभावित हुई, जो मैन्युअल करना पड़ा।

केंद्रीय एजेंसियां तलाशेंगी सेंध लगाने वाले
सभी केंद्रीय एजेंसियां भी इस आईटी आपदा को अंजाम देने वालों की तलाश में जुट गई हैं। आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल का कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत केंद्रीय एजेंसियों को समय से सूचना दे दी गई थी।

पूरा सिस्टम सुरक्षा के मद्देनजर बंद करके स्कैन किया गया है। विशेषज्ञ सलाह के तहत पहले चरण में स्वान सेवाएं सुचारू हो गई हैं। अन्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से एक-दो दिन में सुचारू कर दिया जाएगा। शनिवार से ट्रायल रन शुरू करेंगे।
-नितेश झा, सचिव आईटी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed