फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 accused of ITI gang arrested in haldwani

Haldwani: आईटीआई गैंग पर पुलिस का अटैक...11 गिरफ्तार, सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में दो से तीन मुकदमे दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 08:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Oct 2024 08:44 PM IST
सार

पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में आईटीआई गैंग के लीडर अंकित जायसवाल समेत 11 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट को पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
11 accused of ITI gang arrested in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में नई नई पनप रही आईटीआई गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में आईटीआई गैंग के लीडर अंकित जायसवाल समेत 11 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट को पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

कुछ दिन पहले सूबे के पुलिस मुखिया अभिनव कुमार शहर दौरे पर आए थे। तब उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपराधियों की शरण स्थली नहीं बनने दिया जाएगा। शहर की पुलिस इसी राह पर चलने लगी है। सोमवार को पुलिस ने आईटीआई गैंग के दीपक पंचपाल को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आईटीआई गैंग को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने गैंग लीडर अंकित जायसवाल समेत 11 को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के दो से तीन के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दबिश देकर गैंग लीडर अंकित जायसवाल को काठगोदाम क्षेत्र की चुंगी से पकड़ा। इसके अलावा सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

ये हैं सभी गिरफ्तार हुए गैंगटर
वार्ड नंबर 12 के रहने वाले अंकित जायसवाल (22) पुत्र संजय जायसवाल गैंग का लीडर था। इसके अलावा सीएमटी कालोनी निवासी पंकज चौहान (21) पुत्र स्व. रमेश सिंह चौहान, डालाकोटी कंपाउंड निवासी भुवन सिंह बिष्ट (20) पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, डहरिया सीएमटी कालोनी निवासी प्रियांशु सती (20) उर्फ प्रिंस पुत्र भुवन चंद्र सती, वारसी कालोनी निवासी फैसल (20) पुत्र वली शेर हसन, टनकपुर रोड निवासी मो. लारिफ सिद्दीकी (20) पुत्र साहनवाज सिद्दीकी, जवाहर नगर निवासी शोएब (20) पुत्र मुस्ताक अहमद, रानीबाग चौघान पाटा निवासी इरशाद (50) पुत्र सफी उल्ला, वारसी कालोनी निवासी शाकिब (22) पुत्र आफताब, जवाहर नगर निवासी अरबाज (22) पुत्र जमीलुद्दीन और बनभूलपुरा निवासी फईम अहमद (37) पुत्र फरीद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के बनी थी पुलिस की ये टीम
आईटीआई गैंग की गिरफ्तारी में खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार, मल्ला चौकी प्रभारी फिरोज आलम शामिल रहे। इसके अलावा काठगोदाम थाना से सिपाही सिंह, टीका राम, अशोक रावत, और कारज सिंह शामिल रहे।

हाल में चर्चा में आई थी गैंग
आईटीआई गैंग के दीपक पंचपाल ने अपने साथियों के साथ वंसुधरा कालोनी निवासी गौरव नेगी से मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने पर उन्होंने गौरव पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गत सोमवार को आरोपी दीपक पंचपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed