{"_id":"683b23c76aa599e53208c83c","slug":"uttarakhand-ips-officer-rachita-juyal-will-leave-job-applied-for-vrs-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आईपीएस अफसर की नौकरी छोड़ेंगी रचिता जुयाल, वीआरएस की अर्जी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आईपीएस अफसर की नौकरी छोड़ेंगी रचिता जुयाल, वीआरएस की अर्जी लगाई
Sat, 31 May 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 31 May 2025 09:29 PM IST
सार
रचिता वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रचिता जुयाल नौकरी छोड़ेंगी। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी लगा दी है। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रचिता 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा है। सीएस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
रचिता वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी का भी दायित्व निभाया। यहां से वह इंटेलीजेंस ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं। शनिवार को अचानक सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की खबरें वायरल हो गईं।
विज्ञापन
Uttarakhand: मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे सीएम धामी, सभी पहलुओं पर होगी चर्चा
विज्ञापन
दिन भर उनके आईपीएस पद से त्यागपत्र देने की चर्चाएं गर्म रहीं। पुलिस और गृह विभाग को भी उनके इस्तीफे की जानकारी तो थी, लेकिन रचिता की ओर से उन्हें कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। शाम को खुलासा हुआ कि उन्होंने वीआरएस के लिए मुख्य सचिव को एक आवेदन दिया है।
बताया जा रहा है कि वीआरएस के पीछे उन्होंने निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि निजी क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए रचिता ने सरकारी सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है।