Investor Summit: एयरपोर्ट पर तुलसी की माला पहनाकर हुआ डेलिगेट्स का स्वागत, शाम को सीएम धामी ने की मुलाकात
Uttarakhand Investor Summit 2023: जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वागत किया गया।
विस्तार
देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रहे निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए उद्योगपतियों और औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वागत किया गया।
Uttarakhand Investor Summit: सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
शाम को सीएम धामी ने मेहमानों से मुलाकात
सीएम धामी ने शासकीय आवास पर इन्वेस्टर्स समिट की पूर्व संध्या पर समिट में प्रतिभाग करने के लिए आए विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों के प्रतिनिधियों से भेंट की।
शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की पूर्व संध्या पर समिट में प्रतिभाग करने के लिए पधारे विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों के प्रतिनिधियों से भेंट की।
राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/ntnixj9HA3— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 7, 2023
सीएम ने दिया तैयारियों को फाइनल टच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को एफआरआई पहुंचकर सम्मेलन की तैयारियों को फाइनल टच दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और हजारों प्रतिनिधियों के सामने पेश होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।