फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Investor Summit 2023: Schools and colleges will remain closed for two days in Dehradun

Investor Summit: देहरादून में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए दिखाना होगा प्रवेश

Thu, 07 Dec 2023 10:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Dec 2023 10:27 PM IST
सार

देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि निवेशक सम्मेलन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट में बदलाव किया गया है। इन रूटों पर कई स्कूल व कॉलेज हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Investor Summit 2023: Schools and colleges will remain closed for two days in Dehradun
स्कूल बंद - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी दून में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कॉलेज व स्कूल के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में इन दो दिनों में जिले के चार ब्लॉक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र समेत उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि निवेशक सम्मेलन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट में बदलाव किया गया है। इन रूटों पर कई स्कूल व कॉलेज हैं। ऐसे में छात्रों के साथ अभिभावकों को कोई परेशानी से बचाने के लिए दो दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। जिले के डोईवाला, रायपुर, सहसपुर और विकासनगर ब्लॉक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और उच्च शिक्षण संस्थान आज और कल बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, इस संबंध में सभी चार ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: कल निवेशक सम्मेलन में पहुंचेंगे देश-विदेश के नामी उद्योगपति, ऐसे होगा भव्य स्वागत, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दिखाना होगा प्रवेश पत्र
आज (शुक्रवार को) एनएमएमएसएस डॉ. शिवानंद नौटियाल एवं राज्य योग्यता श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा भी है। इसके लिए जिले के विभिन्न स्कूल व कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में परीक्षा केंद्र जाते समय चेकिंग में रोके जाने पर प्रतिभागियों को प्रवेशपत्र दिखाना होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि पहले ही निर्धारित थी। अभ्यर्थियों को इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को मार्गों में प्रवेश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed