{"_id":"65715d525cdbfb5fc10cb688","slug":"uttarakhand-investor-summit-2023-cm-dhami-reviewed-preparations-give-necessary-guidelines-to-officers-2023-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Investor Summit: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, एफआरआई में लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Investor Summit: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, एफआरआई में लिया तैयारियों का जायजा
Thu, 07 Dec 2023 01:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:39 PM IST
सार
Uttarakhand Investor Summit 2023: सीएम धामी ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम ने एफआरआई में मुख्य हॉल का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य हॉल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम में दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री भी देखी।