फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Interior Ghes village Connected with Delhi Apollo Hospital

अपोलो अस्पताल से जुड़ा उत्तराखंड का दुर्गम घेस गांव, डॉक्टरों को दी जाएगी हॉस्टल और यात्रा की सुविधा

Mon, 17 Feb 2020 08:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2020 08:58 AM IST
सार

  • नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

विज्ञापन
Uttarakhand Interior Ghes village Connected with Delhi Apollo Hospital
अपोलो अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले का दुर्गम घेस गांव नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल से जुड़ गया है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों के लिए निशुल्क हॉस्टल और यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से आयोजित ‘देवभूमि: चिकित्सा सेवा के सात वर्ष’ कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि प्रदेश में टेलीरेडियोलॉजी और टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसी के तहत दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन सोसाइटी लगातार सात वर्ष से केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री एवं अन्य दूरस्थ जगहों में अपनी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 1087 से बढ़कर 2100 हुए डॉक्टर

इस दौरान उन्होंने मिशन में सराहनीय योगदान के लिए एम्स ऋषिकेश को पुरस्कृत किया और देवभूमि: चिकित्सा सेवा के सात वर्ष पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्ष वर्धन, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विजय कौशल महाराज, माता मंगला सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ.कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुरेश सोनी आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीन साल पहले सरकारी डॉक्टरों की संख्या 1087 थी, जो अब बढ़कर 2100 हो गई है। वहीं देहरादून से गौचर तक हेली सेवाएं शुरू की गई हैं। इससे देहरादून से गौचर 40 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed