{"_id":"6453d65c2f9070a624079234","slug":"uttarakhand-information-commission-website-hacked-cybercrime-police-read-more-updates-in-hindi-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड सूचना आयोग की वेबसाइट हैक, आयोग के उपसचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड सूचना आयोग की वेबसाइट हैक, आयोग के उपसचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Thu, 04 May 2023 09:59 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 04 May 2023 09:59 PM IST
सार
उत्तराखंड सूचना आयोग के उपसचिव रजा अब्बास ने शिकायत की है कि बीती 25 अप्रैल को दोपहर तीन बजे आयोग की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। आईटीडीए के निदेशक ने ईमेल भेजकर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
हैकिंग
- फोटो : ANI
विस्तार
साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड सूचना आयोग की वेबसाइट को हैक कर लिया है। आईटीडीए ने फिलहाल वेबसाइट को बंद कर दिया है। मामले में सूचना आयोग के उपसचिव की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल के निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड सूचना आयोग के उपसचिव रजा अब्बास ने शिकायत की है कि बीती 25 अप्रैल को दोपहर तीन बजे आयोग की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। आईटीडीए के निदेशक ने ईमेल भेजकर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Roorkee: पत्नी के साथ रेस्टोरेंट में आए युवक ने की हर्ष फायरिंग, मची अफरा-तफरी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
जिसके बाद वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट का सिक्योरिटी ऑडिट फर्म मेसर्स मेवरिक क्वालिटी एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने किया था। 12 अप्रैल को फर्म ने इसका प्रमाण पत्र भी जारी किया था। रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।