{"_id":"5fbfc193fa69bb3aa5658e75","slug":"uttarakhand-in-charge-and-co-in-charge-will-will-do-meeting-before-jp-nadda-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नड्डा के दौरे से पहले प्रभारी और सह प्रभारी लेंगे तैयारियों का जायजा, 28 और 29 को करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: नड्डा के दौरे से पहले प्रभारी और सह प्रभारी लेंगे तैयारियों का जायजा, 28 और 29 को करेंगे बैठक
Thu, 26 Nov 2020 08:25 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा उत्तराखंड आएंगे। उनका दो दिवसीय दौरा 28 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही बैठकों में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिशा-निर्देश भी देंगे।
विज्ञापन
पिछले दिनों भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। गौतम संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री हैं। उत्तराखंड की पहली प्रदेश सह प्रभारी बनाई गई रेखा वर्मा सांसद होने के साथ ही संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, दोनों नेता 28 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। दो दिवसीय दौरे में प्रभारी व सह प्रभारी विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
वे पांच दिसंबर से प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। साथ ही वे प्रदेश संगठन को दौरे की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे।