फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: IG Garhwal will sit for three days in Pauri in a month

उत्तराखंड: अब स्मार्ट और अनुशासित होगी पुलिस, महीने में तीन दिन पौड़ी बैठेंगे आईजी गढ़वाल

Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: IG Garhwal will sit for three days in Pauri in a month
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अपराध एवं प्रशासन अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस को स्मार्ट, अनुशासित व पारदर्शी बनाया जाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। कहा कि पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार मित्रवत और अपराधियों के बीच खौफ होना चाहिए। डीजी कुमार ने कहा कि आम आदमी में पुलिस को देखकर खुशी व सुरक्षा का भाव जागृत होना आवश्यक है। अशोक कुमार ने बताया कि आईजी गढ़वाल माह में तीन दिन पौड़ी में बैठेंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पहाड़ में साइबर अपराधों में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसको देखते हुए श्रीनगर में साइबर सेल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। डीजी अशोक कुमार कहा कि कोटद्वार में यातायात व सीपीयू यूनिट कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस के प्रशिक्षण में संवेदनशीलता को अहम हिस्सा बनाया जाएगा। इससे पहले डीजी ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी, एएसपी प्रदीप कुमार राय, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ सदर वंदना वर्मा, सीओ श्रीनगर एसडी नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में एक दिन श्रीनगर में बैठेगीं एसएसपी
अशोक कुमार ने एसएसपी पौड़ी को सप्ताह में एक दिन श्रीनगर में बैठने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही नशे का कारोबार भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। केंद्रीय विवि, एनआईटी व मेडिकल कालेज जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं। शहर में अनेक प्रकार की गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने सप्ताह में जल्द एक दिन निर्धारित कर कैंप कार्यालय में बैठने की बात कही। 


नई रेंज स्थापना पर होगा विचार 
डीजी लॉ एंड ऑडर्र अशोक कुमार ने प्रदेश में पुलिस की नई रेंज बनाए जाने पर विचार किए जाने की बात कही है। प्रदेश में पुलिस विभाग की गढ़वाल व कुमाऊं रेंज हैं। पत्रकारों की ओर से नई रेंज की स्थापना के संबंध में पूछे जाने पर डीजी ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई रेंज की स्थापना को लेकर पूर्व में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed