फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   home minister amit shah visit today in dehradun uttarakhand to hit rain: will conduct aerial survey of disaster-affected areas

Amit Shah Visit Uttarakhand: केंद्र ने समय पर सूचना दी वरना उत्तराखंड में और अधिक जन हानि होती: अमित शाह

Thu, 21 Oct 2021 02:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 02:09 PM IST
सार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। 

विज्ञापन
home minister amit shah visit today in dehradun uttarakhand to hit rain: will conduct aerial survey of disaster-affected areas
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार की सुबह उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। शाह ने करीब दो घंटे (सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे) तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। 

विज्ञापन


मैंने तबाही के हालात देखे, केंद्र ने समय पर सूचना दी वरना और अधिक जन हानि होती: शाह
हवाई सर्वेक्षेण के बाद अमित शाह ने कहा कि मैंने तबाही के हालात देखे। भारत सरकार की ओर से चेतावनी मिलने के बाद उत्तराखंड में आपदा से कम नुकसान हुआ है। अलर्ट पर रहने के कारण जनहानि कम हुई है। क्योंकि हमने पहले ही तैयारी कर ली थी। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूझबूझ से काम किया। सभी एजेंसियों ने समय पर अपना काम किया। चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। इस वजह से चारधाम यात्रा में किसी यात्री की मौत नहीं हुई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: कहर बरपा रही मौसम की उलटबांसी, जून में जल प्रलय, फरवरी में बाढ़ और अक्तूबर में बारिश मूसलाधार
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय टीम नुकसान का आकलन करेगी। आपदा प्रबंधन की तरफ से पहले ही 250 करोड़ रुपए दिया गया है। केंद्र सरकार राज्य को पूरी सहायता देगी। इस दौरान अमित शाह ने सीएम की पीठ भी थपथपाई और कहा कि धामी के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है। एनडीआरएफ, सेना और एसडीआरएफ सभी बारिश आने से पहले ही अलर्ट पर रहे। शाह ने कहा कि आपदा में अब तक 64 की मौत हुई हैं। 11 से अधिक लोग लापता हैं। ट्रेकिंग टीम भी लापता है। आपदा में 3400 लोगों को बचाया गया है। 

उत्तराखंड आपदा: मलबे में दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, 18 घंटे बाद बरामद हुए शव

आपदा प्रभावित स्थानों का हवाई सर्वेक्षण
गृहमंत्री अमित शाह ने देवप्रयाग, पौड़ी, रामनगर, रामगढ़, रुद्रपुर और हल्द्वानी का हवाई सर्वेक्षण किया और हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे।

अमित शाह आपदा प्रभावित स्थानों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह राज्य अतिथि गृह पहुंचे, यहां शाह ने अधिकारियों संग बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, अनिल बलूनी सहित उत्तराखंड के सभी मंत्री मौजूद रहे। 

देर रात देहरादून पहुंचे शाह

अमित शाह बुधवार को देर रात देहरादून पहुंच गए थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। 

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंता में है। इसी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दिए हैं। शहीद सम्मान यात्रा भी टाल दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं।

कुमाऊं में बुधवार को बारिश की रफ्तार थमी। सभी जिलों में धूप खिली लेकिन आपदा के जख्म भी रिसते रहे। मंडल के अलग-अलग हिस्सों में सात और मौतों का पता चला जबकि तीन और लोग लापता हो गए। गढ़वाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुमाऊं में आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब 52 हो जबकि पूरे प्रदेश में 58 हो गई है।

बुधवार को भी चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्से, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ का सड़क संपर्क मैदानों से कटा रहा। कालाढूंगी और भीमताल-भवाली के रास्ते नैनीताल का हल्द्वानी से सड़क संपर्क बहाल हुआ। शाम तक रामगढ़ के रास्ते अल्मोड़ा, बागेश्वर भी सड़क संपर्क से जुड़ गए।

मदद की तैयारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरभाष पर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रभावितों की मदद में जुटने का आह्वान किया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सभी कॉल सेंटर सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक जुड़े हैं। 

कुमाऊं मंडल में जिलाध्यक्ष व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को तत्काल टीमें बनाकर प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट, कपड़े और जरूरी सामान जरूरतमंदों को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed