{"_id":"5fd8f72f0acef47c16237722","slug":"uttarakhand-high-court-summons-details-in-violation-of-bio-waste-disposal-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बायो वेस्ट डिस्पोजल रूल के उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट ने तलब किया पूरा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बायो वेस्ट डिस्पोजल रूल के उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट ने तलब किया पूरा ब्योरा
Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
सार
- हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिए निर्देश, याची ने संबंधित अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के अधिकांश सरकारी और निजी अस्पतालों में बायोवेस्ट डिस्पोजल रूल्स का अनुपालन नहीं होने के मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी अजीम हुसैन ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि राज्य के सरकारी और निजी अस्पताल बायोवेस्ट डिस्पोजल रूल्स का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों का बायो वेस्ट जहां-तहां फेंका जा रहा है। अधिकांश अस्पतालों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी भी नहीं है। याचिका में इन अस्पतालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन