{"_id":"68d43ed2d02226d84b09e487","slug":"uttarakhand-health-emergency-operation-center-to-be-set-up-in-state-soon-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में बनेगा स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय से मिलेगी वित्तीय सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में बनेगा स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय से मिलेगी वित्तीय सहायता
Thu, 25 Sep 2025 12:28 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:28 AM IST
सार
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन व निगरानी के लिए पहली बार स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से वित्तीय सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य में स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। यह केंद्र स्वास्थ्य आपदाओं के समय राज्य की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
मंत्रालय ने केंद्र को संचालित करने के लिए संविदा पर नौ पदों को स्वीकृति दी है, जिनमें वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, डेटा विश्लेषक, हब इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। केंद्र सरकार ने राज्य से आग्रह किया कि केंद्र के लिए सृजित पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे। वित्तीय सहायता के लिए स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र के नाम से एक अलग बैंक खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन
चमोली आपदा: धुर्मा की लापता ममता का शव नंदाकिनी संगम के किनारे लकड़ियों में फंसा मिला, आठ हुई मृतकों की संख्या
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश पर जल्द ही संविदा पदों पर नियुक्ति कर केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समयबद्ध प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा दिया है। हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना से राज्य की स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन क्षमता और मजबूत होगी। इसके माध्यम से आपात स्थितियों में समय और समन्वित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री