{"_id":"5ddf53228ebc3e54c435d8ef","slug":"uttarakhand-health-department-doctor-recruitment-process-not-started-after-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कैसे भरेंगे डॉक्टरों के खाली पद, तीन माह बाद भी शुरू नहीं हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कैसे भरेंगे डॉक्टरों के खाली पद, तीन माह बाद भी शुरू नहीं हुई प्रक्रिया
Thu, 28 Nov 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:25 AM IST
सार
- तीन माह बाद भी शुरू नहीं हुई 314 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया
- शासन से चयन के मानकों को अनुमति मिलने का है इंतजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती के लिए डॉक्टरों के 314 रिक्त पदों का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को तो भेज दिया है, लेकिन शासन से चयन प्रक्रिया के मानकों को अनुमति नहीं मिल पाई है। जिस कारण तीन माह बाद भी डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। भर्ती शुरू करने के लिए चयन बोर्ड को भी शासन की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के करीब 700 पद खाली पड़े हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जून में डॉक्टरों के 314 पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था। बोर्ड की ओर से जुलाई में डॉक्टरों के चयन प्रक्रिया का सिलेबस बना कर अनुमति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। अभी तक शासन से इसकी अनुमति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
बोर्ड ने डॉक्टरों की भर्ती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। चयन प्रक्रिया में सिलेबस को लेकर बोर्ड की ओर से अनुमति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की अनुमति मिलते ही रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
- डॉ.डीएस रावत, अध्यक्ष, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड