फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Harish Rawat said this time BJP will not let the game, Congress party is fully alert

Uttarakhand: इस बार भाजपा को नहीं करने देंगे खेल, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सतर्क: हरीश रावत

Thu, 03 Mar 2022 04:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लालकुआं (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लालकुआं (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 04:47 PM IST
सार

उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हरीश रावत इस बार पूरी तरह से अलर्ट हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर उनसे मुलाकात कर चुनाव नतीजों को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Harish Rawat said this time BJP will not let the game, Congress party is fully alert
पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इस बार वह भाजपा को कोई खेल नहीं करने देंगे और भाजपा को उसके मंसूबों में नाकामयाब करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क है। उनका कहना है कि  भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्व सीएम खड़कपुर के ग्राम प्रधान शंकर जोशी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बात की और फोटो खिंचवाई। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि इस बार यूपी में लंबे समय के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों में रुझान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


नहीं होगी भाजपा की वापसी
यूपी में इस बार भाजपा वापसी करने वाली नहीं है। वहां अन्य दल की सरकार बनेगी। पूर्व सीएम से जब यह पूछा गया कि क्या उत्तराखंड में जीते हुए विधायकों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा तो हरीश रावत ने कहा कि इस बार भाजपा को वह खेल खेलने का मौका नहीं देंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, हरेंद्र बोरा, प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, उमेश कबडवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड की सियासत: यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों को लेकर केंद्रीय मंत्री जोशी के बयान पर बिफरे हरीश रावत, पढ़िए क्या कहा

यशपाल आर्य के घर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत अचानक हल्द्वानी स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी गुफ्तगू हुई। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कांग्रेस को चालीस से अधिक सीटें मिलेंगी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरमंदिर सिंह लाडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed