फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Governors Cup Golf Competition postponed amar ujala exclusive

Governors Cup Golf: पहले कोविड तो अब आपदा की वजह से टली उत्तराखंड में गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता

Sat, 27 Aug 2022 05:54 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 05:54 PM IST
सार

गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता प्रदेश में कोविड को देखते हुए 2020 से नहीं हो पाई है। जिसे इस साल कराए जाने की तैयारी थी। राजभवन की टीम इसके लिए मई में नैनीताल गई थी। प्रतियोगिता स्थगित करने के संबंध में जल्द ही राजभवन से निर्देश भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Governors Cup Golf Competition postponed amar ujala exclusive
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में आपदा की वजह से इस साल सितंबर में प्रस्तावित गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता टल गई है। राज्यपाल के सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक प्रतियोगिता अब 2023 में अप्रैल-मई में होगी। पूर्व में यह प्रतियोगिता कोविड की वजह से नहीं हो पाई थी, जबकि अब राज्य में आपदा की वजह से इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


राज्यपाल के सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक हर साल होने वाली गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता प्रदेश में कोविड को देखते हुए 2020 से नहीं हो पाई है। जिसे इस साल कराए जाने की तैयारी थी। राजभवन की टीम इसके लिए मई में नैनीताल गई थी।
विज्ञापन


तय किया गया था कि इस साल सितंबर में इस प्रतियोगिता को कराया जाएगा, लेकिन प्रदेश में इन दिनों आपदा आई हुई है। जिसे हुए प्रतियोगिता कराया जाना उचित नहीं है। प्रतियोगिता स्थगित करने के संबंध में जल्द ही राजभवन से निर्देश भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 एकड़ में फैला हुआ है गोल्फ मैदान 
नैनीताल में गोल्फ मैदान 45 एकड़ में फैला हुआ है। गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलना काफी कठिन माना जाता है। 18 होल्स में खेले जाने वाले स्ट्रोक में खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाना पड़ता है। 

अंग्रेजों ने 1926 में बनाया था गोल्फ कोर्स 
नैनीताल स्थित गोल्फ कोर्स देश के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स में एक है। इसे 1926 में अंग्रेजों ने बनाया था। पहाड़ की हरियाली में स्थित 18 होल गोल्फ कोर्स खिलाड़ियों के लिए मुख्य आकर्षण है।

ये भी पढ़ें...साध्वी प्राची: टी राजा के समर्थन में उतरीं, कहा-रोज आग उगलने वाले ओवैसी की गिरफ्तारी कब होगी, फारूकी पर भी बरसी

100 सदस्य जुड़े हैं क्लब से 
गोल्फ क्लब में वर्तमान में लगभग 100 सदस्य हैं। जिनमें 20 महिलाएं हैं। क्लब के अधिकतर सदस्य सेना से रिटायर्ड हैं। क्लब की लाइफ टाइम मेंबरशिप फीस लगभग एक लाख रुपये है। यहां होने वाले टूर्नामेंट में देशभर के प्रसिद्ध गोल्फर शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed