{"_id":"6309a9dcc338c4331a23ff80","slug":"sadhvi-prachi-statement-about-t-raja-said-injustice-is-being-done-to-hindus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: टी राजा के समर्थन में साध्वी प्राची, पूछा-रोज आग उगलने वाले ओवैसी की गिरफ्तारी कब? फारूकी पर भी बरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: टी राजा के समर्थन में साध्वी प्राची, पूछा-रोज आग उगलने वाले ओवैसी की गिरफ्तारी कब? फारूकी पर भी बरसी
Sat, 27 Aug 2022 02:27 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:27 PM IST
सार
हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बरसी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है।विधायक टी राजा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों की गिरफ्तारी कब होगी जो रोज आग उगलते हैं।
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने हैदराबाद के विधायक टी राजा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए इसे हिंदुओं के साथ अन्याय बताया। उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
युवा जागृति विचार मंच के आमरण अनशन पर तीसरे दिन समर्थन देनी हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..नवजात के साथ ऐसी क्रूरता: गला काटकर सड़क किनारे फेंका, शव देख पुलिस बोली-बच्चे के साथ ये सुलूक पहली बार देखा
विज्ञापन
साध्वी प्राची कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि जो सर से तन जुदा करने के नारे लगा रहे हैं उन्हें छुड़वाया जा रहा है। कहा कि ओवैसी जो रोज आग उगलते हैं उनकी गिरफ्तारी कब होगी। ये लोग इनके समर्थन में उतरते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।