Governors Cup Golf: पहले कोविड तो अब आपदा की वजह से टली उत्तराखंड में गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता
गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता प्रदेश में कोविड को देखते हुए 2020 से नहीं हो पाई है। जिसे इस साल कराए जाने की तैयारी थी। राजभवन की टीम इसके लिए मई में नैनीताल गई थी। प्रतियोगिता स्थगित करने के संबंध में जल्द ही राजभवन से निर्देश भी जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल के सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक हर साल होने वाली गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता प्रदेश में कोविड को देखते हुए 2020 से नहीं हो पाई है। जिसे इस साल कराए जाने की तैयारी थी। राजभवन की टीम इसके लिए मई में नैनीताल गई थी।
तय किया गया था कि इस साल सितंबर में इस प्रतियोगिता को कराया जाएगा, लेकिन प्रदेश में इन दिनों आपदा आई हुई है। जिसे हुए प्रतियोगिता कराया जाना उचित नहीं है। प्रतियोगिता स्थगित करने के संबंध में जल्द ही राजभवन से निर्देश भी जारी कर दिया जाएगा।
45 एकड़ में फैला हुआ है गोल्फ मैदान
नैनीताल में गोल्फ मैदान 45 एकड़ में फैला हुआ है। गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलना काफी कठिन माना जाता है। 18 होल्स में खेले जाने वाले स्ट्रोक में खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाना पड़ता है।
अंग्रेजों ने 1926 में बनाया था गोल्फ कोर्स
नैनीताल स्थित गोल्फ कोर्स देश के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स में एक है। इसे 1926 में अंग्रेजों ने बनाया था। पहाड़ की हरियाली में स्थित 18 होल गोल्फ कोर्स खिलाड़ियों के लिए मुख्य आकर्षण है।
ये भी पढ़ें...साध्वी प्राची: टी राजा के समर्थन में उतरीं, कहा-रोज आग उगलने वाले ओवैसी की गिरफ्तारी कब होगी, फारूकी पर भी बरसी
100 सदस्य जुड़े हैं क्लब से
गोल्फ क्लब में वर्तमान में लगभग 100 सदस्य हैं। जिनमें 20 महिलाएं हैं। क्लब के अधिकतर सदस्य सेना से रिटायर्ड हैं। क्लब की लाइफ टाइम मेंबरशिप फीस लगभग एक लाख रुपये है। यहां होने वाले टूर्नामेंट में देशभर के प्रसिद्ध गोल्फर शामिल होते हैं।