फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governor aziz kureshi transfer to mizoram.

उत्तराखंडः कुरैशी का तबादला, कृष्ण कांत नए गवर्नर

Wed, 31 Dec 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Dec 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor aziz kureshi transfer to mizoram.

करीब चार महीनों से हटने और तबादले की खबरों के बीच राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी साल 2014 के आखिर में चले ही जाएंगे। मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उनका तबादला मिजोरम के राज्यपाल के पद पर कर दिया।

विज्ञापन


नई नियुक्तियों एवं प्रभार के बदलाव की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मेघालय के राज्यपाल कृष्ण कांत पॉल को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पॉल सेवानिवृत्त आईपीएस हैं और दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त रह चुके हैं। यूपीए सरकार ने अगस्त 2013 में उन्हें राज्यपाल बनाया था।
विज्ञापन


पॉल पर उत्तराखंड के साथ मणिपुर का भी अतिरिक्त भार रहेगा जबकि मेघालय का जिम्मा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को सौंपा गया है।

डॉ. कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे डॉ. कुरैशी मई 2012 में उत्तराखंड भेजे गए थे। उनका कार्यकाल अभी मई 2017 तक बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थ‌े डॉ. कुरैशी

uttarakhand governor aziz kureshi transfer to mizoram.

डॉ. अजीज कुरैशी पहले राज्यपाल हैं जो मोदी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे। केंद्र में सरकार बदलने के बाद अगस्त में जब कई राज्यपाल इस्तीफा दे रहे थे उसी दौरान कुरैशी ने सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया था।

दरअसल राज्यपाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि केंद्रीय गृह सविच अनिल गोस्वामी ने 30 जुलाई को टेलीफोन कर इस्तीफा देने के लिए कहा था।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को पांच जजों की खंडपीठ को सौंपा था।

दो मुख्यमंत्रियों के साथ किया काम
कुरैशी के सामने दो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने काम किया है। प्रदेश में आपदा के दौरान राज्यपाल ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed