फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Will ready Drought in monsoon season 2019 report

उत्तराखंड: मानसून सीजन में कई जगह बेहद कम बारिश, अब सूखे की रिपोर्ट भी तैयार करेगी सरकार 

Mon, 16 Sep 2019 08:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government Will ready Drought in monsoon season 2019 report
- फोटो : फाइल फोटो

इस मानसून में अब कम बारिश होने से सूखे के हालात का सामना कर रहे क्षेत्रों की रिपोर्ट भी तैयार होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। मानसून में तेज बारिश सहित अन्य आपदाओं से करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सीएम ने उत्तरकाशी सहित अन्य स्थानों पर आपदा से होने वाले नुकसान का आकलन 30 सितंबर तक शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

विज्ञापन


सचिवालय में शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने बताया कि 15 जून से लेकर 14 सितंबर 2019 के बीच प्रदेश में आपदा से संबंधित 1124 घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 70 लोगों की मौत हुई, 73 घायल हुए और चार लोग लापता हुए।
विज्ञापन


आपदाओं में 205 पेयजल योजनाओं, 29 बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा। मुख्यमंत्री ने नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति, योजनाओं की मरम्मत पर हुए वास्तविक खर्च का ब्यौरा 30 सितंबर तक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि 30 सितंबर तक यह जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आपदा राहत, क्षतिपूर्ति और मरम्मत कार्य के लिए जिलाधिकारियों को 71 करोड़ रुपये पूर्व में उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा उन्हें 30 करोड़ रुपये और उपलब्ध कराए गए हैं। सीएम ने सड़क, पुल, भवन आदि की मरम्मत के काम को तेजी से करने, आपदा प्रबंधन के तहत महिला मंगल एवं युवक मंगल दलों को भी प्रशिक्षण देने, गांवों में आपदा मित्रों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


समीक्षा बैठक में उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में आपदा के बाद सेब की फसल के बाजार तक न पहुंच पाने की समस्या का भी संज्ञान लिया और सेब को बाजार तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने का आदेश दिया। सीएम ने घाट और थराली में राज्य आपदा मोचन बल की नियमित उपस्थित सुनिश्चित करने और संवार सुविधा से वंचित गांवों में डीएसटीपी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने चारधाम यात्रा की स्थिति का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed