{"_id":"69439b91d6c8ef600e06e4ab","slug":"uttarakhand-government-will-provide-grants-of-up-to-four-crore-rupees-for-apple-cold-storage-facilities-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सेब के कोल्ड स्टोरेज के लिए चार करोड़ तक अनुदान देगी सरकार, किसानों को फसल का मिलेगा उचित दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सेब के कोल्ड स्टोरेज के लिए चार करोड़ तक अनुदान देगी सरकार, किसानों को फसल का मिलेगा उचित दाम
Thu, 18 Dec 2025 12:26 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:26 PM IST
सार
सरकार सेब के कोल्ड स्टोरेज के लिए चार करोड़ तक अनुदान देगी।
विज्ञापन
सेब
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सेब के कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) के लिए सरकार चार करोड़ रुपये तक अनुदान देगी। वहीं, सहकारी संस्थानों को इसके लिए पांच करोड़ 60 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। इसके अलावा सरकार की रोपवे निर्माण की भी योजना है। भंडारण की उचित व्यवस्था और जगह-जगह रोपवे बनने से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन
राज्य की जलवायु सेब के उत्पादन के लिए अनुकूल है। राज्य में उत्तरकाशी, देहरादून का चकराता, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल में सेब का उत्पादन किया जा रहा है लेकिन भंडारण की उचित व्यवस्था न होने और परिवहन में देरी से किसानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: खतरनाक... दून का एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, दिल्ली जैसी हवा, दीपावली से भी ज्यादा प्रदूषण
विज्ञापन
यही वजह है कि कई बार उन्हें मजबूरन इसे औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता है। परिवहन में देरी से सेब की गुणवत्ता घट जाती है। जिसे देखते हुए सरकार ने सेब की तुड़ाई के बाद इसके प्रबंधन के लिए योजना तैयार की है।