फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give Free Laptops to Toppers Students

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क मिलेंगे लैपटॉप 

Fri, 20 Dec 2019 09:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Dec 2019 09:00 AM IST
सार

  • शिक्षा निदेशालय ने लैपटॉप के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव 
     

विज्ञापन
Uttarakhand Government will give Free Laptops to Toppers Students
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019-20 में इसके लिए डेढ़ करोड़ का प्रावधान किया गया है। शासनादेश होने के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सरकार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप दिए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से इसका प्रस्ताव मांगे जाने पर शिक्षा निदेशालय शासन को प्रस्ताव भेज चुका है। कितने छात्र इस दायरे में आएंगे, शासन को इसका पूरा विवरण भेजा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप दिए जाने से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप के लिए वित्तीय वर्ष में बजट की व्यवस्था की गई है, अभी इसका जीओ होना है। जीओ होने के बाद छात्र-छात्राओं को इसका वितरण किया जाएगा।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed