फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government will give double compensation to families of those who lost their lives in road accidents

Uttarakhand: अब सड़क हादसे में मृतक के परिजनों दोगुना मुआवजा देगी धामी सरकार, जानें फैसले के पीछे की वजह

Thu, 30 Jun 2022 02:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jun 2022 02:42 PM IST
सार

सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। अभी तक मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता था, लेकिन अब मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Uttarakhand government will give double compensation to families of those who lost their lives in road accidents
मुआवजा - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब उत्तराखंड सरकार दोगुना मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को ये निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।
विज्ञापन


राज्य सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके तहत मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह राशि परिवहन मुख्यालय के निर्देशों के तहत जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के लिए नहीं कोई बदलाव

सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी यही राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...खुलासा: नशे की हालत में किया था मां-बेटी से दुष्कर्म, रुड़की में वारदात को अंजाम दोने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों के मुआवजा राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। -एसके सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed