फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government will give bonus to employees

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने दिया बोनस का तोहफा

Thu, 01 Nov 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will give bonus to employees
Money

प्रदेश सरकार ने अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दे दी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने बोनस देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इस फैसले से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस का लाभ राज्य सेवा के कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, दैनिक वेतन भोगी और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को भी मिलेगा। अराजपत्रित कर्मियों को 6908 रुपये और दैनिक वेतनभोगियों को 1184 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। इससे सरकारी खजाने पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


 

निगम कर्मियों को महंगाई भत्ता

निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते इस बार दिवाली बोनस पर सस्पेंस बना हुआ था। वित्त विभाग ने दिवाली के बाद बोनस जारी करने के संकेत दिए थे। इससे असहज राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ, राज्य सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ व अन्य कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से दिवाली से पूर्व बोनस देने का अनुरोध किया था। इस पर सीएम ने वित्त विभाग को बोनस की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने राज्य निर्वाचन आयोग से बोनस के प्रस्ताव पर संस्तुति लेने के बाद बुधवार को इसके आदेश जारी करा दिए।

उनके निर्देश पर अपर सचिव (वित्त) अरुणेंद्र सिंह चौहान ने शासनादेश जारी किया। शासनादेश के मुताबिक, केंद्र सरकार की तर्ज पर उन सभी समूह ग और घ श्रेणी के अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली बोनस का लाभ मिलेगा, जिनका ग्रेड वेतन 4800 रुपये तक है। ये लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक न्यूनतम छह माह की सेवा दी हो।

औद्योगिक विकास विभाग ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों व निकायों में कार्यरत करीब 40 हजार कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो फीसदी की वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। सीएम के आदेश के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास मनीषा पंवार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए। जारी आदेश के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर सात फीसदी से बढ़कर नौ फीसदी हो गई है। महंगाई भत्ते का लाभ एक जुलाई 2018 से अनुमन्य होगा।

 
विज्ञापन

निगम कर्मियों के लिए आदेश बाद में
सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का आदेश बाद में जारी होगा। वित्त विभाग ने उन्हें बोनस देने की सहमति दे दी है। उनके लिए सार्वजनिक उद्यम विभाग अलग से आदेश जारी करेगा। ये आदेश एक-दो दिन में जारी हो सकते हैं।

कर्मचारी संगठनों ने जताई खुशी
दिवाली बोनस के आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने खुशी मना मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा, राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ, राज्य सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट कर कर्मचारियों को बधाई दी। मोर्चा ने सरकार से अपेक्षा की है कि जल्द ही सातवें वेतन आयोग के अन्य भत्ते जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed