फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government wii go to supreme court fort Nazul land case

नजूल भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, सीएम त्रिवेंद्र बोले 'एक भी घर उजड़ने नहीं देंगे'

Thu, 15 Nov 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government wii go to supreme court fort Nazul land case
trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर और काशीपुर में निकाय चुनाव में मेयर और पार्षद पद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। रुद्रपुर में  सीएम ने नजूल मुद्दे पर जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य के सबसे बड़े नजूल क्षेत्र में बसे रुद्रपुर वासियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


जल्द ही सरकार नजूल मामले में सुप्रीम कोर्ट जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पूर्व महाधिवक्ता मुकुल रोहतगी पक्ष रखेंगे। वहीं काशीपुर की जनसभा में सीएम ने पार्टी प्रत्याशी को अनुभवी बताते हुए उन्हें जिताने की अपील की। 
विज्ञापन


रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में मेयर प्रत्याशी रामपाल और पार्षदों के समर्थन में हुई जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2022 तक सभी देशवासियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना है। ऐसे में सोचने वाली बात है कि उत्तराखंड के लोगों को भला क्यों उजाड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पहले ही 50 वर्ग मीटर तक नजूल भूमि पर बसे लोगों के लिए निशुल्क मालिकाना हक देने का शासनादेश जारी कर चुकी है। इससे अधिक जमीन पर काबिज लोगों के लिए निर्धारित शुल्क को कम करने पर भी विचार किया जाएगा। 

पंतनगर एयरपोर्ट का मामला भी उठा

कहा कि सभी जिला चिकित्सालयों में आईसीयू वार्ड बनाए जाएंगे। राज्य में इनवेस्टर समिट आयोजित कर उद्योगपतियों को आकर्षित किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर में 500 करोड़ की लागत से अरोमा पार्क स्थापित होने जा रहा है। इसके साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जनता से मेयर प्रत्याशी रामपाल को विजय बनाकर रुद्रपुर के विकास में भागीदार बनने की अपील की। जनसभा में पूर्व सीएम डॉ. पोखरियाल निशंक, सहकारिता मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सुरेश परिहार, विरेंद्र सामंती, डीएन मिश्रा, सुभाष चतुर्वेदी, विवेक सक्सेना आदि थे। 

उधर, काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में हुई जनसभा में सीएम ने कहा कि छोटी-बड़ी सरकारें एक ही दल की होने से नगरीय क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। निगमों के गठन से पूर्व सरकार ने विस्तारित क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित बजट बढ़ाकर तीन गुना कर दिया है।  सीएम ने कहा कि मेयर प्रत्याशी ऊषा को निकायों में काम करने का दो कार्यकालों का अनुभव है। निगम क्षेत्र की समस्याओं एवं वहां की जरूरतों की उन्हें अच्छी जानकारी है।

ऐसे में वह निगम क्षेत्र का बेहतर ढंग से विकास करा सकती हैं। मेयर प्रत्याशी ऊषा चौधरी ने कहा कि इस बार चुनाव जीतकर वह पूरी क्षमता के साथ विकास कार्य करेंगी। सभा को महिला बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, विधायक हरभजन सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, मोहन बिष्ट आदि ने संबोंधित किया। संचालन मनोज पाल ने किया।

विधायक ने सीएम से मालिकाना हक को लेकर मांगी भिक्षा 

विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक बार फिर मालिकाना हक न दिला पाने पर अगला चुनाव न लड़ने की घोषणा की। उन्होंने माइक पर संबोधन के लिए आए मुख्यमंत्री से मालिकाना हक के लिए भिक्षा मांगी। सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि मालिकाना हक के लिए ठुकराल को चुनाव नहीं लड़ने जैसे कठिन संकल्प को लेने की जरूरत नहीं है। वे स्वयं रुद्रपुरवासियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

रामलीला मैदान का गेट बंद करने से फंसी जनता 
मुख्यमंत्री की चुनावी सभा खत्म होने के बाद कार्यकर्ता और जनता बाहर जाने के लिए गेट पर पहुंचे लेकिन गेट नहीं खोला गया। इससे अचानक सैकड़ों लोग मैदान में ही रह गए। ऐसा सीएम की फ्लीट में बाधा न हो, इसलिए किया गया। पिछले गेट से मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने के बाद बंद गेट को खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed