फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government schools children Performance every student Marks will be uploaded on education portal

Uttarakhand News: सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का सालभर कैसा रहा प्रदर्शन, अब एक क्लिक पर चलेगा पता

Mon, 27 Feb 2023 02:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Feb 2023 02:25 PM IST
सार

हर स्कूल के छात्र का व्यक्तिगत प्रदर्शन देखा जा सकेगा। एजुकेशन पोर्टल पर हर छात्र के मासिक परीक्षा में मिले अंक अपलोड होंगे। शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand government schools children Performance every student Marks will be uploaded on education portal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का साल भर का किस तरह का प्रदर्शन रहा है। इसका अब एक क्लिक में पता चल सकेगा। विभाग की ओर से इसके लिए सभी सीईओ को एजुकेशन पोर्टल पर छात्रों को मासिक परीक्षाओं में मिले अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय रामकृष्ण उनियाल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है, जुलाई से दिसंबर 2022 तक की परीक्षाओं के अंकों को अपलोड किया जाए। विभाग की ओर से बताया गया है कि इसके माध्यम से हर स्कूल के छात्र का व्यक्तिगत प्रदर्शन देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  प्रदेश की दो महिला सरपंचों का स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयन, सीएम धामी ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला और राज्य स्तर से इसकी निगरानी होगी। इससे पता लगाया जा सकेगा कि प्रदेश के किस स्कूल और ब्लॉक के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन कमजोर रहा है, और किसका बेहतर रहा है। भविष्य में इसे शिक्षकों और अधिकारियों की सीआर से जोड़ा जाएगा। खराब और अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और ब्लॉक के शिक्षकों और अधिकारियों की सीआर इसी के आधार पर तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed