फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Issued Advisory to prevent H3N2 Influenza Know symptoms and preventive measures

H3N2 Influenza: उत्तराखंड में इन्फ्लूएंजा से बचाव को एडवाइजरी जारी, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

Tue, 14 Mar 2023 08:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Mar 2023 08:48 AM IST
सार

कोई भी मरीज अगर बुखार, खांसी, सांस की समस्या या इन्फ्लूएंजा वायरस से संबंधित लक्षण से ग्रसित होता है तो उसे तुरंत उचित उपचार दिया जाएगा। इसके अलावा सभी से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government Issued Advisory to prevent H3N2 Influenza Know symptoms and preventive measures
सीजनल इंफ्लूएंजा - फोटो : Istock

विस्तार

सीजनल इंफ्लूएंजा को लेकर सोमवार को शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें इस बीमारी के बचाव और प्रभावी रोकथाम संबंधी निर्देश दिए गए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सीजनल इंफ्लूएंजा (एच1एन1, एच3एन2 आदि) से बचाव के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों के स्तर पर इंफ्लूएंजा से संबंधित मामलों की सघन निगरानी, प्रभावी रोकथाम के लिए रोगियों का वर्गीकरण करने, क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल, होम केयर, सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया अलग की जाएगी।
विज्ञापन


Chardham yatra 2023: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर कंपनियों से वसूला जाएगा ईको पर्यटक शुल्क, पढ़ें क्या हुआ बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिला, बेस, संयुक्त चिकित्सालयों में इलाज के लिए आइसोलेशन बेड, वार्ड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। इंफ्लूएंजा के मामले में रोगी की पहचान, त्वरित उपचार व मरीज की गंभीर हालत में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसमें यह भी कहा गया है कि उपचार के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाए।

सीजनल इंफ्लूएंजा की रोकथाम को मास्क पहनें: महाराज

पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि सीजनल इंफ्लूएंजा से बचाव के लिए वह मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही एहतियाती कदम उठाने जरूरी हैं।\



पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से शुरू हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 1,47,240, बदरीनाथ के लिए 1,20,194 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउसों के लिए 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई बुकिंग के तहत अभी तक 4,33,60,478 (चार करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार चार सौ अट्ठहत्त) की धनराशि की बुकिंग हो चुकी है।

वायरस के ग्रसित होने के लक्षण 

  • एक सप्ताह या इससे अधिक दिन तक बुखार।
  • नाक से पानी आना।
  • सिर में दर्द रहना।
  • उल्टी महसूस होना।
  • भूख का कम होना।
  • शरीर में दर्द रहना।
  • बुखार भी तेज होना।
  • खांसी काफी समय तक रहना।
  • बलगम की परेशानी बढ़ना।

ऐसे करें इन्फ्लूएंजा से बचाव 

  • बाहर निकलते समय या ऑफिस में हमेशा फेस मास्क पहनें।
  • खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • हाथों को समय-समय पर पानी और साबुन से धोते रहें।
  • खुद को हाइड्रेट रखें, पानी-फ्रूट जूस या अन्य पेय पदार्थ लेते रहें।
  • नाक और मुंह छूने से बचें।
  • पब्लिक प्लेस पर न थूके और न ही हाथ मिलाएं।
  • किसी भी तरह के शारीरिक संपर्क से बचें।
  • डॉक्टर की सलाह लिए बगैर एंटीबायोटिक न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed