फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government investigation for bogus beneficiaries in schemes

अब योजनाओं में फर्जी लाभार्थियों की तलाश को चलेगा बड़ा अभियान

Fri, 03 Nov 2017 12:46 PM IST
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Nov 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government investigation for bogus beneficiaries in schemes
प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को दिशा-निर्देश जारी हुए

उत्तराखंड में में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) वाली केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं में फर्जी लाभार्थियों की तलाश के लिए बड़ा अभियान चलेगा।

विज्ञापन


इस अभियान में योजना से संबंधित विभाग राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) और यूआईडीआई के सहयोग से एक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) एप्लीकेशन तैयार करेंगे, जिसकी मदद से योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के असली या नकली होने की पहचान आसानी से हो जाएगी। ऐसा करने के लिए केंद्र सरकार ने कहा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में प्रदेश सरकार को दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इनमें डीबीटी के फॉरमेट में नया बदलाव किया गया है। यह बदलाव योजनाओं के लाभार्थियों के आधार लिंक से जुड़ा है। अभी तक विभागों को अपनी योजनाओं के आंकड़े उत्तराखंड डीबीटी पोर्टल में अपलोड करने थे। ये आंकड़े वित्तीय वर्ष के दौरान योजना में केंद्र या राज्य सरकार से प्राप्त राशि, उसके वितरण और लाभार्थियों की संख्या से संबंधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका आधार लिंक खातों का ब्योरा भी देना था। अब विभागों को ही अपने स्तर पर आधार से लिंक खातों का सत्यापन या प्रमाणीकरण की जांच कर इसे उत्तराखंड डीबीटी पोर्टल से जोड़ना होगा। आधार के सत्यापन की कवायद से योजनाओं का फर्जी ढंग से लाभ लेने वालों का खुलासा हो सकता है। समाज कल्याण व अल्पसंख्यक विभाग में केंद्र सरकार के स्तर पर आधार का सत्यापन होने के बाद करीब डेढ़ से दो लाख लाभार्थियों की पात्रता संदेह के घेरे में आ चुकी है। सभी योजनाओं के आधार सत्यापन होने पर अपात्रों की संख्या और बड़ी हो सकती है। 

विभागों को आज जारी होंगे दिशा निर्देश

uttarakhand government investigation for bogus beneficiaries in schemes
नए दिशा-निर्देशों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे - फोटो : Getty

डीबीटी पोर्टल के नए फारमेट पर सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने डीबीटी वाली योजनाओं से जुड़े विभागों के निदेशकों व वित्त नियंत्रकों की बैठक बुला ली है। यह बैठक शुक्रवार को सचिवालय में होगी। बैठक में सभी विभागों को आधार के सत्यापन करने और नए दिशा-निर्देशों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।

फैक्ट फाइल
- 15 विभागों की योजनाएं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से संबंधित हैं।
- 55 केंद्र पोषित योजनाएं हैं जो प्रदेश में संचालित हो रही हैं।
- 59 राज्य की योजनाएं हैं जिन्हें विभिन्न विभागों द्वारा चलाया जा रहा है।
- 114 योजनाएं उत्तराखंड डीबीटी पोर्टल में दर्ज हो चुकी हैं।

इन विभागों में चलेगा अभियान
स्वास्थ्य, विद्यालयी शिक्षा, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, जनजातीय कल्याण, कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास, शहरी विकास, उद्यान, तकनीकी शिक्षा, पंचायती राज, खाद्य आपूर्ति, आईसीडीएस, ऊर्जा व उरेड़ा विभागों से संबंधित योजनाएं डीबीटी से संबंधित है, जिनमें आधार को लेकर अभियान चलेगा।

सचिव वित्त बृहस्पतिवार को एक बैठक लेंगे, जिसमें सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। विभाग अपने स्तर पर एक साफ्टवेयर एप्लीकेशन तैयार करेंगे। ये एप्लीकेशन उत्तराखंड डीबीटी पोर्टल से लिंक होगी। एप्लीकेशन का यूआरएल उत्तराखंड डीबीटी पोर्टल से लिंक हो जाएगा।
- मनमोहन मैनाली, प्रभारी, डीबीटी, उत्तराखंड शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed