फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government gives responsibility to Infrastructure Development Board for construction 10 new cities

Uttarakhand: 10 नए शहरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ी धामी सरकार, UIIDB को साैंपी जिम्मेदारी

Sun, 11 Aug 2024 03:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

सरकार ने पिछले दिनों इस बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड ने 10 शहरों के विकास को लेकर कसरत तेज कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand government gives responsibility to Infrastructure Development Board for construction 10 new cities
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नए शहरों को बसाने का काम उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) करेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने कई शहरों पर लगातार बढ़ रहे आबादी के बोझ को देखते हुए प्रदेश में 22 नए शहर बसाने की योजना पिछले वर्ष बनाई थी।

विज्ञापन


इनमें से 12 शहर गढ़वाल और 10 शहर कुमाऊं मंडल में बनाए जाने थे। इस पर आवास विभाग ने कसरत शुरू की। 10 शहरों के लिए ही भूमि की तलाश पूरी हो पाई थी। इसके बाद सरकार ने अमेरिकन कंपनी मैकेंजी को इन शहरों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


मैकेंजी की रिपोर्ट के आधार पर शहरों के विकास का काम आगे बढ़ेगा। इस बीच ये भी तय हो गया कि इन शहरों के निर्माण की जिम्मेदारी यूआईआईडीबी संभालेगा। सरकार ने पिछले दिनों इस बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड ने 10 शहरों के विकास को लेकर कसरत तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: सरकार ने केंद्र के सामने रखा 37000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव

इन संभावित जगहों पर बनने हैं नए शहर
छरबा सहसपुर, आर्केडिया (दोनों देहरादून), गौचर (चमोली), डोईवाला, रामनगर, हल्द्वानी गौलापार (दोनों नैनीताल) , पिथौरागढ़ (नैनी-सैनी एयरपोर्ट), पराग फार्म किच्छा, रुद्रपुर, काशीपुर (तीनों ऊधमसिंह नगर)

धनोल्टी मार्ग पर बनेगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर के लिए भी जमीन चिह्नित कर ली है। देहरादून से धनोल्टी मार्ग पर फिल्म सिटी के लिए 107 एकड़ जमीन और कन्वेंशन सेंटर के लिए लालतप्पड़ के पास 57 एकड़ जमीन का चयन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed