फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Gives Five Lakh Rupees To Dilbar negi Family who killed in Delhi Riots

दिल्ली दंगे में मारे गए दिलबर सिंह के परिवार को सरकार ने दी पांच लाख रुपये की मदद

Sun, 15 Mar 2020 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Mar 2020 07:54 PM IST
सार

  • दिल्ली दंगे में गई थी जिले के रोखड़ा गांव निवासी दिलबर की जान
  • उच्च शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
  • दिल्ली सरकार भी कर चुकी है 10 लाख की आर्थिक मदद

विज्ञापन
Uttarakhand Government Gives Five Lakh Rupees To Dilbar negi Family who killed in Delhi Riots

विस्तार

दिल्ली दंगे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड में पौड़ी के रोखड़ा गांव निवासी के पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। इससे पहले पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।

विज्ञापन

 

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने परिवार को एक लाख की सांत्वना राशि प्रदान की है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी पीड़ित परिवार को तीन लाख की सहायता देने की घोषणा कर चुके हैं। मिश्रा का रोखड़ा गांव आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। दिलबर सिंह दिल्ली के सहादरा में किसी निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में काम करता था। दंगाइयों ने दिलबर पर उस समय अचानक हमला कर दिया, जब वह गोदाम में सो रहा था। रविवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री व श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत रोखड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर सहकारी संघ के उपाध्यक्ष मातबर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक नरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान ग्वींठ प्रेम सिंह, शेखर सिंह, हुकम सिंह कंडारी, शंकर सिंह, राजेंद्र रौथाण व राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed