फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government employees will get relief in 31 days accrued leave child care leave also

Uttarakhand: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

Mon, 15 Jan 2024 07:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jan 2024 07:30 PM IST
सार

उत्तराखंड सचिवालय संघ के प्रतिनिधियों ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर कार्मिकों की मांगों के संबंध में जानकारी दी। जिस पर सीएम ने उनकी मांगों संबंधी पत्रावलियों पर सहमति प्रदान कर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Government employees will get relief in 31 days accrued leave child care leave also
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। वाहन चालकों को भी इस भत्ते के लाभ में शामिल किया गया है। वहीं, महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20 प्रतिशत कटौती भी नहीं होगी।

विज्ञापन


सीएम ने सचिवालय में कार्यरत राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते को ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत को पुनरीक्षित करते हुए 85 प्रतिशत करने पर स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकार के कार्मिक 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद भी अनुवर्ती वर्ष में एक जनवरी को 16 दिन व एक जुलाई को 15 दिन के उपार्जित अवकाश (कुल 31 दिन) का संबंधित वर्ष में 31 दिसंबर तक उपभोग करने को स्वीकृति दे दी है। सीएम ने राज्य सरकार की महिला सरकारी सेवकों को, एकल अभिभावक (महिला/पुरुष) सरकारी सेवकों को बाल्य देखभाल अवकाश की अवधि के दौरान अवकाश पर प्रस्थान करने से पूर्व प्राप्त हो रहे वेतन के समतुल्य अवकाश वेतन देय होने की भी सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए संतों ने शुरू की कलश यात्रा, सीएम धामी ने पूजा के बाद किया रवाना

पहले सरकार ने इसमें 20 प्रतिशत कटौती का आदेश जारी कर दिया था, जिस पर सचिवालय संघ लगातार बदलाव की मांग कर रहा था। सीएम ने सचिवालय वाहन चालकों को भी सचिवालय विशेष भत्ता देने पर मुहर लगा दी है। सचिवालय संघ ने इस पर खुशी जताई। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत आदि ने सीएम का आभार जताया।

कहा, संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने संघ के अनुरोध को स्वीकार किया था, जिसकी फाइल पर अब साइन भी कर दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंदबर्द्धन का भी आभार जताया। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने सभी से आग्रह किया कि सचिवालय संघ को सहयोग और ताकत प्रदान करते रहें। जिससे सचिवालय सेवा एवं सचिवालय संघ नित्य नई ऊंचाइयों को छू सके।

कहा, हमें ऐसा माहौल बनाना है कि सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है, जिसमें कार्मिकों को सभी सुविधाएं समय पर प्राप्त होती रहें। इसी क्रम में सचिवालय में पार्किंग के लिए निर्माण चल रहा है। सभी शौचालयों का पुनरुत्थान किया जा रहा है। सचिवालय के सभी अनुभागों को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed