फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government big gift to PRD jawans 30 percent will be women Minister Rekha Arya announced

Uttarakhand: सरकार की पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, 30 प्रतिशत होंगी महिलाएं, मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा

Sun, 11 Dec 2022 08:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कहा कि अगले स्थापना दिवस तक मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की व्यवस्था कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Government big gift to PRD jawans 30 percent will be women Minister Rekha Arya announced
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात दी है। अब पीआरडी में 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में पहली बार मनाए गए स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी और आर्थिक सहायता देेगी, जबकि कॉरपस फंड को 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा।

विज्ञापन


आयु 50 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के साथ ही कोविडकाल में ड्यूटी करने वालों को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के प्रांतीय मुख्यालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कहा कि अगले स्थापना दिवस तक मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि पीआरडी जवानों को तीन सौ दिन का रोजगार मिलेगा। कैबिनेट में भी यह प्रस्ताव आ चुका है। 9,300 जवानों को आने वाले दिनों में यह रोजगार मिलेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि पीआरडी स्वयं सेवकों की अधिवर्षता आयु पर सहमति बन चुकी है। जल्द इस पर उचित निर्णय ले लिया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों की संख्या 9,300 में से मात्र 600 है, जो बहुत कम है। सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आने वाले समय में पीआरडी में कम से कम 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरडी का लोगो और झंडा जारी किया 
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी का लोगो और झंडा जारी किया। कहा कि पीआरडी की स्थापना के 74 साल हो चुके हैं, लेकिन राज्य गठन के बाद पहली बार उसका स्थापना दिवस मनाया गया। इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की घोषणा के बाद भी पीजी डॉक्टरों को पूरा वेतन नहीं, आंदोलन की तैयारी

ये रहे मौजूद
विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक जितेंद्र सोनकर, अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed