फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Assigns District Responsibilities to Ministers See Full List

Uttarakhand: सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार, पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Fri, 27 Mar 2026 08:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Mar 2026 08:13 PM IST
सार

पहले छह कैबिनेट मंत्री थे, जिन कारण एक मंत्री पर दो-दो जिलों का प्रभार था। कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्री बन गए हैं, जिससे मंत्रियों पर जिला प्रभारी का कामकाज हल्का हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government Assigns District Responsibilities to Ministers See Full List
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। मंत्री गणेश जोशी और भरत चौधरी को सरकार ने दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली व चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


पहले छह कैबिनेट मंत्री थे, जिन कारण एक मंत्री पर दो-दो जिलों का प्रभार था। कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्री बन गए हैं, जिससे मंत्रियों पर जिला प्रभारी का कामकाज हल्का हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए ये मंत्री अब जिलों में जनता, कार्यकर्ताओं, योजनाओं के निरीक्षण को ज्यादा समय दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और बद्री गाय का घी किया भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed