फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Good governance day Village Chaupal CM Dhami News in hindi

सुराज दिवस 2022: उत्तराखंड में लगी चौपाल, सीएम धामी बोले- राज्य का विकास सरकार की प्राथमिकता

Sun, 25 Dec 2022 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Dec 2022 10:09 PM IST
सार

चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से सीएम धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया था। अब पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार इसे संवारने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Good governance day Village Chaupal CM Dhami News in hindi
चौपाल में समस्याएं सुनते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘राज्य के कोने-कोने तक विकास करना हमारी प्राथमिकता है और पलायन रोकने के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है।’ ये बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुराज दिवस पर पूर्णागिरि मार्ग स्थित उचौलीगोठ गांव में आयोजित चौपाल में कहीं। चौपाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के आदेश भी दिए। 

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेशभर के गांवों में लगी चौपाल, सीएम धामी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात
विज्ञापन


उचौलीगोठ पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से सीएम धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार इसे संवारने का काम कर रही है। सीएम ने कहा कि पीएमजीएसवाई की शुरुआत भी अटल जी ने की। इसके तहत राज्य में सड़कों का जाल बिछा है। हमारा संकल्प उत्तराखंड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। सीएम के समक्ष सिंचाई के लिए गूल, अर्थिक सहायता समेत 53 समस्याएं उठीं। 

ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल हो समाधान 
चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उचौलीगोठ चौपाल में पहुंचे सीएम के समक्ष अर्थिक सहायता, चिकित्सा, सुविधा को बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती आदि 53 समस्याएं उठीं। दिव्यांग ग्रामीण माधो सिंह ने आर्थिक सहायता की मांग की। पूर्णागिरि क्षेत्र में पूर्व की भांति अस्थायी दुकानें लगाने, गैंडाख्याली के ग्रामीणों ने शारदा नदी से हो रहा भूकटाव रोकने की मांग की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा ने संचालन किया। चौपाल में प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सुंदर सिंह, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात सिंह माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, ग्राम प्रधान पूजा महर, धर्म जागरण सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह महर, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed