फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Global Investors Summit 2023 Amit Shah Praised Cm Dhami Work from Stage

Global Investors Summit: सीएम धामी की पीठ थपथपा गए अमित शाह...खुले मंच से की नेतृत्व कौशल की तारीफ

Sat, 09 Dec 2023 11:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Dec 2023 11:23 PM IST
सार

शाह ने सीएम धामी के धैर्य की भी दाद दी। उन्होंने कहा कि धामी के चेहरे पर अद्भुत शांति और विश्वास बहुत बड़ी बात है। एक नेतृत्व के लिए यह बहुत बड़ा प्रमाण है।

विज्ञापन
Uttarakhand Global Investors Summit 2023 Amit Shah Praised Cm Dhami Work from Stage
सीएम धामी और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आयोजन से प्रसन्न केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर पीठ थपथपा गए। उन्होंने खुले मंच से धामी के नेतृत्व की तारीफ की। उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के बचाव अभियान का श्रेय भी शाह ने धामी के नेतृत्व को दिया।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि धामी के नेतृत्व के प्रयास ने ही 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला। उन्होंने धामी के धैर्य की भी दाद दी। उन्होंने कहा कि धामी के पर अद्भुत शांति और विश्वास बहुत बड़ी बात है। एक नेतृत्व के लिए यह बहुत बड़ा प्रमाण है।

विज्ञापन

Global Investors Summit: अमित शाह बोले- उत्तराखंड ही एक स्थान...जहां दैवीय शक्ति भी है और डेवलपमेंट भी

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सत्ता की कमान संभालने के दिन से ही धामी अलग-अलग मोर्चों पर अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते आए हैं। रैंणी हादसा, आयोगों की भर्तियों में भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, अंकिता हत्याकांड, जोशीमठ भू धंसाव सरीखी चुनौतियों ने धामी के नेतृत्व कौशल की परीक्षा ली। साथ-साथ धामी सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के खिलाफ अभियान चलाए और कानून बनाने की दिशा में कड़े कदम उठाए।

समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर सबकी निगाहें उन पर लगी हैं। इन तमाम चुनौतियों और पहल के बीच धामी सरकार ने उत्तराखंड को 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया। इसको पूरा करने के लिए शनिवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन हुआ। इसमें शाह ने धामी के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक टीम की भी खुलकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed