{"_id":"64d9df855fc79ab8b0097697","slug":"uttarakhand-global-investors-conference-2023-road-show-schedule-ready-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन: रोड शो का कार्यक्रम तैयार, दिल्ली में 14 व 15 सितंबर को होगी एंबेसडर मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन: रोड शो का कार्यक्रम तैयार, दिल्ली में 14 व 15 सितंबर को होगी एंबेसडर मीट
Mon, 14 Aug 2023 01:40 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:40 PM IST
सार
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए रोड शो का शेड्यूल तैयार हो गया है। 14 व 15 सितंबर को दिल्ली में कर्टन रेजर और एंबेसडर मीट से रोड शो का आगाज होगा। इसके अलावा अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में भी रोड शो के माध्यम से निवेशकों से वार्ता कर उन्हें उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने इंवेस्टर्स समिट के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) को इंडस्ट्री पार्टनर बनाया है।
विज्ञापन
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई देहरादून में इंवेस्टर्स समिट का मुख्य कार्यक्रम होगा। हालांकि सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय अभी तय नहीं हुआ है। जिससे मुख्य कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
Uttarakhand: खराब मौसम ने रोकी उड़ान, देहरादून आ रहे प्रयागराज, हैदराबाद व दिल्ली की तीन फ्लाइट डायवर्ट
विज्ञापन
समिट से पहले होने वाले रोड शो का शेड़्यूल तय किया गया। चार सितंबर को पर्यटन विभाग की ओर से दिल्ली में रोड शो होगा। नौ अक्तूबर को उद्योग मुंबई, 12 अक्तूबर को आवास विभाग चंडीगढ़, 17 अक्तूबर को आईटी विभाग बंगलुरु, 26 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग चेन्नई, 31 अक्तूबर को उद्योग विभाग अहमदाबाद, तीन नवंबर को उद्योग विभाग हैदराबाद में रोड शो होगा।
इसके अलावा अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में भी रोड शो किए जाएंगे। इसकी तिथि तय होनी बाकी है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जल्द ही इंडस्ट्री पार्टनर सीआईआई के प्रतिनिधियों की बैठक मुख्य सचिव के साथ होगी।