फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Girls will show their strength in boxing in the 38th National Games Sports News read All Updates

Uttarakhand: 38 वें राष्ट्रीय खेल...प्रदेश की बेटियां नहीं कम, बॉक्सिंग में दिखाएंगी दम, इनसे हैं उम्मीदें

Tue, 07 Jan 2025 10:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

बॉक्सिंग के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कम से कम पांच से आठ पदक लाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Uttarakhand Girls will show their strength in boxing in the 38th National Games Sports News read All Updates
मुक्केबाजी - फोटो : Twitter

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बेटियां बॉक्सिंग में मुक्के का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी बॉक्सिंग की टीम घोषित नहीं हुई, लेकिन मौका मिलने पर खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन

बॉक्सिंग के मुख्य कोच भाष्कर भट्ट बताते हैं कि हमें बॉक्सिंग के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कम से कम पांच से आठ पदक लाने की उम्मीद है। उत्तराखंड की निवेदिता कार्की से राष्ट्रीय खेलों में पदक की काफी उम्मीद है। जो पूर्व में जार्डन में आयोजित एशियन यूथ जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा आरती धरियाल ने जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विवि बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है, जबकि काजल नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बबीता बिष्ट बेहद प्रतिभाशाली बाक्सरों में से हैं, जो बीएसएफ में तैनात हैं। बबीता पूर्व में तजाकिस्तान में अपने मुक्कों का दम दिखा चुकी हैं। बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल सिंह खोलिया के मुताबिक, इन बेटियों साथ ही बबीता बिष्ट एवं कुछ अन्य ने बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिनके अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय खेलों में पदक मिलना तय है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: जल स्रोत भी जम चुके...छतों से पिघल रही बर्फ के पानी से प्यास बुझा रहे हर्षिल घाटी के लोग

हमें बॉक्सिंग के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हमारी बेटियों ने अपने मुक्कों के दम पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। -भाष्कर भट्ट, मुख्य कोच



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed