फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Girlfriend Saw Boyfriend suicide live Video in kashipur

उत्तराखंड: चैटिंग से हुआ सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका ने देखा था किशोर की आत्महत्या का लाइव वीडियो

Sun, 16 Aug 2020 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Girlfriend Saw Boyfriend suicide live Video in kashipur
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

काशीपुर में एक सप्ताह पूर्व किशोर के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृत्यु से पूर्व कथित प्रेमिका के साथ हुई व्हाट्सएप चेटिंग में किशोर ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका, उसकी सहेली और एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


किशोर ने लिखा है कि तुम सब जेल जाओगे। व्हाट्सएप पर ही उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या का लाइव वीडियो भी देखा। इस मामले में दो युवतियों समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी हर्षित शर्मा ने 9 अगस्त को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हादसे के एक सप्ताह बाद मृतक के पिता मनोज शर्मा ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पड़ोस में रहने वाली युवती, उसकी सहेली और टांडा उज्जैन निवासी युवक ने हर्षित को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिस कारण उसे आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज का कहना है कि उसके पुत्र का मोबाइल खराब हो गया था। इस कारण वह अपनी मां का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। हादसे के बाद शनिवार को परिजनों ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें एक मोबाइल नंबर से की गई चैटिंग का ब्योरा मिला। 

मोबाइल में आवास विकास निवासी युवती के नंबर से लंबी चैटिंग की गई थी। इसमें हर्षित और उस युवती के बीच हुई तीखी बातचीत होने की बात सामने आई है। इसी दौरान हर्षित ने युवती, उसकी सहेली और एक अन्य युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर आत्महत्या का लाइव भी किया, जिसे उसकी प्रेमिका ने देखा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 306 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed