फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand gets NQAS National Certification Award for the first time read all Update in hindi

Uttarakhand: प्रदेश को पहली बार एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन पुरस्कार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बड़ी उपलब्धि

Sun, 18 Feb 2024 12:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गैरीगोठ को स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य के लिए बड़ी उपलब्धि मिली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए गैरीगोठ टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand gets NQAS National Certification Award for the first time read all Update in hindi
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर गैरीगोठ को स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेशन दिया गया है। उत्तराखंड के किसी स्वास्थ्य केंद्र को पहली बार यह पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए गैरीगोठ टीम को बधाई दी है। कहा, यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात की देखभाल, किशोर अवस्था के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं।

विज्ञापन

संचारी रोगों का प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन और गंभीर साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए सामान्य बाह्य रोगी देखभाल, गैर-संचारी रोगों, टीबी और कुष्ठ रोग जैसी पुरानी संचारी बीमारियों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल, सामान्य नेत्र एवं ईएनटी समस्याओं की देखभाल के मानक तय किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू

इनके आधार पर ही एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने कहा, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को प्राप्त करने को एक साल से प्रयास किया जा रहा था। अब गैरीकोठ को दो लाख 16 हजार की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed