फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand gets first prize in organic farming in india

आर्गेनिक खेती में उत्तराखंड को देश में प्रथम पुरस्कार, इन्हें मिला बेस्ट फार्मर का खिताब

Mon, 22 Jan 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand gets first prize in organic farming in india

जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक उत्पादों की पहचान बनाने के लिए उत्तराखंड को देश में प्रथम पुरस्कार मिला है। बंगलुरू में आयोजित आर्गेनिक इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व वन मंत्री हरक सिंह रावत ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार हासिल किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही जैविक खेती में सराहनीय कार्य करने वाली नैनीताल जिला कोटाबाग निवासी सावित्री गजरौला को उत्तरी भारत से बेस्ट आर्गेनिक फार्मर के द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन


19 से 21 जनवरी तक बंगलुरू में आयोजित आर्गेनिक इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में देश के कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से आर्गेनिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। ट्रेड फेयर में 500 से अधिक स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य की ओर से भी आर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कर्नाटक सरकार व इकोवा कंपनी की ओर पहली बार देश भर में जैविक खेती में कार्य कर रहे राज्यों व किसानों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Uttarakhand gets first prize in organic farming in india

जैविक खेती में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तराखंड को देश में पहला स्थान मिला, जबकि कर्नाटक को दूसरा व मध्य प्रदेश को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके साथ ही पिछले दस सालों से जैविक खेती कर रही नैनीताल के कोटाबाग की सावित्री गजरौला को उत्तरी भारत से किसानों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

उन्हें 25 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया गया। मेले में लोगों ने उत्तराखंड के उत्पादों को खूब सराहा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा उत्तराखंड को आर्गेनिक राज्य बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

राज्य में जैविक एक्ट लाया जा रहा है। जिससे पूरे उत्तराखंड को जैविक राज्य बनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, डा. देवेंद्र सिंह नेगी, प्रगतिशील किसान मनोहर सोलंकी, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के सुरेंद्र सिंह ने भी मेले में भाग लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed