फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand GDP increased 1.3 times in 20 months Read All Updates in hindi

उत्तराखंड: 20 महीने में 1.3 गुना बढ़ी प्रदेश की GDP, बोले सचिव नियोजन-बेरोजगारी दर में भी आई गिरावट

Wed, 02 Oct 2024 12:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Oct 2024 12:30 PM IST
सार

सचिव नियोजन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि  उत्तराखंड की जीडीपी में  बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand GDP increased 1.3 times in 20 months Read All Updates in hindi
सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की जीडीपी बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ी है। उत्तराखंड का राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 2.74 लाख करोड़ था। 2023-24 में यह बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपये हो गया। पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र में आर्थिक विकास दर में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


बुधवार को  सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आई है। 2023-24 में 15 से 29 वर्ष के बीच 19.9%की गिरावट दर्ज हुई। वहीं प्रति व्यक्ति आय में 26% की बढ़ोत्तरी हुई। 21-22 में 1.84 लाख भी जो बढ़कर 2.60 लाख रुपए हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag News:  फेरी वाले और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक...अब इस गांव की सीमा पर लगाया गया बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल पहले ही उत्तराखंड की जीडीपी दोगुनी हो जाएगी। बताया कि मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा की नीति में संशोधन से गेम चेंजर योजना बनी है।  2018-19 में तीन मेगावाट के प्लांट लगे। जबकि नीति बदलने और इसे एमएसएमई से जोड़ने के बाद 174 मेगावाट के प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed