फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former MLA Rajesh Juwantha passes away CM Dhami expresses grief

Uttarakhand: पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

Mon, 22 Dec 2025 10:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/पुरोला
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/पुरोला Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Dec 2025 10:17 PM IST
सार

राजेश जुवांठा को अचानक तबीयत खराब होने पर देहरादून स्थित महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Uttarakhand Former MLA Rajesh Juwantha passes away CM Dhami expresses grief
पूर्व विधायक राजेश जुवांठा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का सोमवार को निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत खराब होने पर देहरादून स्थित महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को शांतिधाम में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे कल्याणपुर स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी।

विज्ञापन


राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं। उनके भाई पीसीएस हैं और वर्तमान में सितारगंज में सेवा दे रहे हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक चकराता प्रीतम सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत कई राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है।  
विज्ञापन


Haridwar: मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटने का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक सहित विभिन्न संगठनों में शोक जताया। राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की।

उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे। बर्फिया लाल जुवांठा ने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और एक कर्मठ व जनहितैषी नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वहीं, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा नगर पालिका विकासनगर से दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं।

इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, प्यारेलाल हिमानी, राजपाल पंवार, बलदेव रावत, रामचंद पंवार आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed