फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former Governor Sudarshan Agarwal passes away

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, एक दिन का राजकीय शोक घोषित

Thu, 04 Jul 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Former Governor Sudarshan Agarwal passes away
सुदर्शन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने साल 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

 

स्व. अग्रवाल के निधन पर 4 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दिन प्रदेश के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सुदर्शन अग्रवाल मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्व. अग्रवाल एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ विधिवेत्ता और महान समाजसेवी थे। उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हमेशा ही आदर्श दृष्टिकोण अपनाया।

उनके द्वारा प्रदेश की गरीब बालिकाओं के लिए देहरादून में हिम ज्योति स्कूल की शुरुआत की गई थी। अग्रवाल ने सिक्किम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। वे राज्यसभा के महासचिव भी रहे थे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन का एक चमकता हुआ नक्षत्र विलुप्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed