{"_id":"5a102f4f4f1c1b6a678bc737","slug":"uttarakhand-former-chief-minister-n-d-tiwari-condition-remain-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत फिर बिगड़ी, फिजियोथेरेपी के दौरान हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत फिर बिगड़ी, फिजियोथेरेपी के दौरान हुए बेहोश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत फिर से बिगड़ गई है। शनिवार दोपहर को वे फिजियोथेरेपी के दौरान अचानक से बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उनके बेटे रोहित शेखर ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी हालत कुछ ठीक थी। इसलिए उन्हें फिजियोथेरेपी के लिए लाया गया था। लेकिन इस दौरान वे अचानक से अचेत हो गए। इसके बाद उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अभी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दें कि, हाल ही में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन