{"_id":"665027c37953a8f8970260c5","slug":"uttarakhand-forest-fire-eight-cases-filed-for-setting-fire-in-the-forest-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: जंगल में आग लगाने के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज, बारिश ने दिलाई वनाग्नि की घटनाओं से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: जंगल में आग लगाने के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज, बारिश ने दिलाई वनाग्नि की घटनाओं से राहत
Fri, 24 May 2024 02:33 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 24 May 2024 02:33 PM IST
सार
प्रदेश में जगह-जगह बारिश से वनाग्नि की घटनाओं से राहत है। राज्य में मात्र वनाग्नि की एक घटना से एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विस्तार
जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। जिससे मुकदमों की संख्या बढ़कर 434 हो गई है। इसमें 65 ज्ञात और अज्ञात में 369 मुकदमे शामिल हैं। वहीं, राज्य में वनाग्नि की मात्र एक घटना तराई पश्चिमी वन प्रभाग से सामने आई है।
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, प्रदेश में जगह-जगह बारिश से वनाग्नि की घटनाओं से राहत है। राज्य में मात्र वनाग्नि की एक घटना से एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री
विज्ञापन
अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अब तक वनाग्नि की 1,135 घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे 1,546 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।