{"_id":"663a5a61340e95e22e0bc459","slug":"uttarakhand-forest-fire-ban-on-burning-of-crop-residues-and-weeds-in-fields-cao-will-monitor-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक, CAO करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक, CAO करेंगे निगरानी
Tue, 07 May 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 May 2024 10:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कृषि विभाग ने फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
जिला स्तर पर मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) इसकी निगरानी करेंगे। फसल अवशेष या खरपतवार जलाने के मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कृषि विभाग ने फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आग का कहर: 68 जगह धधके जंगल...पौड़ी में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फिर बरसाया 'राहत' का पानी
विज्ञापन
सचिव कृषि ने आदेश में सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। मुख्य कृषि अधिकारी के माध्यम से खेतों में फसलों के अवशेष जलाने की निगरानी की जाएगी।