{"_id":"6633cbec51ab71c3a30b37a6","slug":"uttarakhand-forest-blazed-at-43-places-in-state-maximum-33-incidents-occurred-in-kumaon-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: प्रदेश में 43 जगह धधके जंगल, कुमाऊं में सबसे अधिक 33 घटनाएं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: प्रदेश में 43 जगह धधके जंगल, कुमाऊं में सबसे अधिक 33 घटनाएं हुई
Thu, 02 May 2024 10:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 02 May 2024 10:56 PM IST
सार
इस फायर सीजन में अब तक जंगल की आग की 804 घटनाएं हो चुकी है। जिससे 1011 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में गढ़वाल से कुमाऊं तक जंगल 43 जगह धधके। इसमें सबसे अधिक 33 घटनाएं कुमाऊं की हैं। जबकि गढ़वाल में 8 घटनाएं हुई है। दो घटनाएं वन्यजीव क्षेत्र की है।
विज्ञापन
Uttarkashi Forest Fire: ज्ञानसू के ऊपरी वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ की टीम रवाना
विज्ञापन
वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टिहरी बांध प्रथम वन प्रभाग में दो, अल्मोड़ा वन प्रभाग आरक्षित क्षेत्र में 13, बागेश्वर वन प्रभाग में तीन, चंपावत वन प्रभाग में 11, मसूरी वन प्रभाग में दो, बद्रीनाथ वन प्रभाग में तीन और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में दो जगह जंगल धधके हैं। इस फायर सीजन में अब तक जंगल की आग की 804 घटनाएं हो चुकी है। जिससे 1011 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन